डायरी गेम 26 अक्टूबर आज मैं अपने रिलेटिव के घर उनके बच्चे के जन्मदिन पर गई थी।🥰❤️🎈🎂
नमस्ते सबको! मैं भारत से शिखा हूँ,आशा है आप लोग खुश और समृद्ध होंगे आशा करती हु। आज का दिन मेरे लिए बहुत खास था, क्योंकि आज हमारे रिश्ते में एक प्यारे बच्चे का जन्मदिन था। पूजा खत्म होने के बाद इतनी थकावट हो गई कि घर के साफ सफाई थोड़ी बहुत करने लगी दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद अब दीपावली का तैयारी में हम लोग लग जाते हैं ,,
इस वजह से मुझे टाइम नहीं मिली जिससे मैं अपनी डायरी को लिख पाती हालांकि फिर भी अपने इस बिजी टाइम में भी मैंने आज निश्चित किया की मैं अपनी डायरी को आज शुरू करूंगी ही और मैं इस प्लेटफार्म पर अपने डायरी को कंटिन्यू करने आ गए।
यह सब करने के बाद मै घर के सब ही लोगों को खाना देती हु और साथ मे मै भी खा लेती हु आज मै नाश्ता नहीं कर पाती हु लेट की वजह से उसके बाद मै जल्दी से तैयार होती हु, घर में मैने अपनी कुछ तस्वीरों ली जो कि मुझे बहुत ही अच्छी लगती है लेना, फिर मै बर्थडे बाय के लिए गिफ्ट्स लेने के लिए मार्केट निकल जाती हु फिर मै शॉप जाती हु टॉय शॉप जहां तरह तरह के बच्चो के लिए खिलौने होते है।
आज मैंने अपने आप को थोड़ा सिंपल ही रखा रोज़ एक जैसा लगना ठीक नहीं लगता है।।
मुझे समझ नहीं आ रहा था कौन सा टॉय में बर्थडे बॉय के लिए लूं क्योंकि आजकल बच्चों का कुछ समझ नहीं आता है उन्हें जल्दी क्या पसंद आए नहीं आए हालांकि आजकल के दौर में बच्चे ज्यादा कर फोन से कार्टूंस गेम बहुत सारी चीज पसंद करते हैं और हमारे टाइम में हम बस खिलौने से ही खुश होया जाते थे।
ये टॉय शॉप जहां से मैने बच्चे के लिए गिफ्ट्स लिए यहां बहुत ही अच्छे और तरह तरह के खिलोने थे।।
लास्ट में मुझे कुछ समझ नहीं आया मैंने एक शिनचेन का टॉय ले लिया जो की मुझे बहुत ही अच्छा लगा मुझे भी शिनचेन काफी पसंद है मैं वहां से डायरेक्ट थी अपने रिलेटिव के घर चली गई वहां गई काफी लोग आए हुए थे मुझे भी बहुत अच्छा लगा सबसे मिलकर और बर्थडे बॉय का जहां केक कट होने वाला था वहां पर तरह-तरह के बलूंस से सजावट बहुत ही अच्छी हुई थी उन लोगों ने बहुत अच्छे से सब कुछ मैनेज किया था।
ये रहा मेरा बर्थडे बॉय जो कि बहुत ही क्यूट 🥰🤩 और प्यारा भी है इसके बर्थेड में तो बहुत ही मजे आगे।।
नाश्ता पानी भी हो रहा था सबका नाश्ता में समोसे कचोरियां और चांचूर था मैंने भी नाश्ता किया और साथ कोल्ड ड्रिंक भी थी मुझे तो ये बहुत पसंद आया। फिर मैं वहां बहुत सारे रिलेटिव उनके साथ बातचीत किया मैंने बहुत अच्छा लगा मुझे फिर मैं जाकर भाभी के रूम में बैठी भाभी मेरे लिए दोबारा कोल्ड ड्रिंक लेकर आई थी वहीं बैठकर हम लोग बात कर रहे थे फिर भाभी तैयार भी हो रही थी ,,
मुझे उनके लिपस्टिक का कलर बहुत ही पसंद आया तो मैं भी उनसे पूछा कि यह कौन से कंपनी का है मुझे भी लेना है तो उन्होंने मुझे बताया।
आज मैंने अपनी चश्मे को पहना भी था मेरे आंखों की थोड़ी दिक्कत बढ़ जाने की वजह से मुझे थोड़ा अजब सा लग रहा था।। 😅
बर्थडे बॉय का केक कट करने का टाइम हो गया था फिर सब लोग वहां पर एक साथ हुए सब ने और बर्थडे सॉन्ग गाते हुए जो बच्चे आए थे उनके मन में भी बहुत ही उत्स हा उल्लास थी बर्थडे को लेकर और केक कट होने को लेकर उसके बाद हमें खाने तो मिलेगी 😂 अच्छा लगता है ।
यह दृश्य देखकर मैं भी बहुत मजे किए थोड़ा बहुत डांस हुआ अच्छा लगा उसके मैंने बाबू को उनका गिफ्ट दे दिया मुझे लगा नहीं था कि उसको इतना पसंद आएगा पर उसे बहुत ही अच्छा लगा यह देखकर मुझे लगा कि मेरा यह गिफ्ट लिया हुआ व्यर्थ नहीं गया। यह आज का दिन बर्थडे बॉय के साथ निकल गया।