डायरी गेम 18 अक्टूबर ✨मेले की लाइट की सजावट और हसबैंड के साथ घूमने के पल।💞

in Hindwhale Community • 2 days ago

नमस्ते सबको! मैं भारत से शिखा हूँ,आशा है आप लोग खुश और समृद्ध होंगे आशा करती हु। आज मै अपनी डायरी मै दुर्गा पूजा के मेले के बारे में लिखूंगी जो कि मेरे लिए बहुत ही यादगार रहा है आज मै अपने पति के साथ शाम को दुर्गा पूजा का मेला घूमने जाऊंगी। इस लिय मै अपने सबसे पहले घर के जो काम होती है रोज़ की वो मै पूरा करती हु, मेरे पति का ऑफिस छुट्टी रहती है।

1000132531.jpg

मै बहुत ही खुश रहती हु आज 3:00 बजे ही मै तैयार होने लगती हु पहले मै अपने फेस क्लीन करती हु , क्यों कि थोड़ा अच्छा देखना था न आज अपने पति के साथ मेला घूमने जा रही हु और मेला वो चमक धमक बहुत ही अच्छा लगता है। मुझे अपने बचपन की याद आ जाती है क्यों कि हमलोग भी अपने बचपन में घूमने जाया करता थे अपने मम्मी पापा के साथ।

1000132537.jpg

आज मैं ये ड्रेस पहनती हु जो कि हल्का आसमानी रंग का है साड़ी के बाद ऐसे ड्रेस की भी बात कुछ और होती आज हसबैंड जी की भी तारीफ मिली।। ❤️🥰☺️

मैने आज फ्रॉक पहना है जो कि हल्का आसमानी रंग में है जो कि ये मेरे ड्रेस नहीं है मेरे ननद जी की है पहले तो मैने यह सोचा था कि साड़ी पहनूंगी पर मेरे हसबैंड को थोड़ी दिक्कत होने लगी इस वजह से बोले तुम्हीं भी भीड़ बाहर नहीं सम्हाल पाओगे फिर मैने भी सोची ठीक ही बोले है। मै बहुत ही खुश थी घूमने को लेकर भी और ड्रेस को भी लेकर फ्रेश होके मै आए मेरे हसबैंड भी नहाने और फ्रेश होने गए थे ।

1000132539.jpg

ये पंडाल को बहुत ही खूबसूरत बनाया था पूरा गांव वाला कुटिया बनाया था मैने यह बहुत ही फोटोज ली अपनी।।😊

तब तक मै तैयार होने की कोशिश कर रही थी पर फिर वो मुझसे पहले ही तैयार हो जाते है, ये सब होने के बाद हमलोग निकल जाते है हसबैंड वाइफ़ दोनों बाहर इतनी सुंदर सजावट देख कर बहुत ही अच्छी लगे बहुत ही सुंदर सुंदर लाइट लगे थे, और पंडाल भी बहुत ही अच्छा और सुन्दर सजावट किए थे।

1000132544.jpg

ये बच्चों की झूला जो कि देख कर मुझे अपनी बचपन की याद आगे बहुत ही अच्छा लगता था।।🥰🥰😍

रस्ते में सबसे ज्यादा बच्चों की हलचल थी और ऐसे भी ये मेले हम बच्चों के लिए ही होते हम बड़ों के लिए नहीं बच्चों घूमते देख कर अच्छा लगता है उनके लिए हर पंडाल में चूले लगे गए है ये सब देख कर मेरा तो मन करता मै जा कर छुल लू पर याद आता अब मैं बड़ी 😂 होगे हु। मै और मेरे हसबैंड गोलपापा खाते है यहां से हमारे खाने की शुरुआत होती है।😅❤️

1000132533.jpg

बहुत ही अच्छा लगा आज की शाम अपने हसबैंड के साथ मेला घूमने बहुत फोटोज ली मै ये यादें मेरे लिए बहुत ही खास रहेगा।।❤️

इस तरह अपनी मेला घूमने की सफ़र शुरू ही रहती है रस्ते में पूरे पंडाल से माता रानी की भजन की आवाज आती है जो कि बहुत ही अच्छी लगती है। कानों ऐसा लगता है कितनी सुकून मिलती नवरात्रि मै अच्छा लगता पूजा पाठ और मेला घूमना अलग अलग ही अपनी अपनी इच्छा होती है। हमलोग एक जगह गए थे जहां सिर्फ मटके की पंडाल बनी थी।

1000132535.jpg

ये पंडाल मुझे बहुत ही खास लगा क्यों कि यहां मटका से बनाया गया था जो कि बहुत ही अदभुत था सजावट भी बहुत ही शानदार थी ।। 😍

भीड़ इतनी थी लोगों की रास्ता जाम हो जा रहा था जगह जगह पुलिस की पारह दरी दी गया की कोई भी बदमाशी या किसी भी तरह की कोई बदमाशी न कर पाए या किसे भी इंसान को दिक्कत ना हो इन्हें देख कर बहुत अच्छा भी लगता को ये हमारे सेफ्टी के लिए ऐसे दिनों में छुट्टी भी नहीं लेते है अपने परिवार से दूर रहते है मुझे अपने देश के सैनिक पे बहुत ही गर्व होती है ।👏🏻🫡आज की शाम बहुत ही अच्छी गई अपने हमसफर की साथ ये प्यारे पल हमारे लिए बहुत ही खास बन जाते है। ❤️❤️

धन्यवाद और नमस्ते दोस्तों!